बुधनी में भव्यता के साथ संपन्न हुआ मां रेवा गरबा महोत्सव, गरबा की धुन पर थिरके श्रद्धालु,पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया लेकर पहुंचे प्रतिभागी, डॉ. साकेत भार्गव ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

बुधनी में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नयन श्री मैरिज गार्डन में ‘मां रेवा गरबा महोत्सव’ भव्यता के साथ आयोजित हुआ। डॉ. साकेत भार्गव ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे प्रतिभागियों ने डांडिया के साथ गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में मां रेवा गरबा उत्सव समिति के युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बुधनी में भव्यता के साथ संपन्न हुआ मां रेवा गरबा महोत्सव, गरबा की धुन पर थिरके श्रद्धालु,पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया लेकर पहुंचे प्रतिभागी, डॉ. साकेत भार्गव ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

राजेश ठाकुर 

बुधनी में भव्यता के साथ हुआ मां रेवा गरबा महोत्सव

डॉ. साकेत भार्गव ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

गरबा की धुन पर थिरके श्रद्धालु, डांडिया से सजा उत्सव

पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे प्रतिभागियों ने बढ़ाई महोत्सव की रौनक

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में की शिरकत

बुधनी।शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर गुरुवार को बुधनी स्थित नयन श्री मैरिज गार्डन में 'मां रेवा गरबा महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे प्रतिभागी हाथों में डांडिया लेकर गरबा की धुन पर थिरकते नजर आए। मां दुर्गा की आराधना और मनमोहक गरबा प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।

अतिथियों का हुआ आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ युवा नेता डॉ. साकेत भार्गव ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।

आयोजन में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आजाद सिंह राजपूत, भाजपा नेता अर्जुन मालवीय, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश पाल, किशन मालवीय, पार्षद आरती किशन मालवीय, यशवंत सिंह चौहान सहित नगर के अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

समिति के युवाओं की मेहनत ने बनाया महोत्सव को खास

मां रेवा गरबा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को भव्य स्वरूप देने में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ नगर की सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने और लोगों को एक मंच पर जोड़ने का सशक्त माध्यम बना। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, प्रायोजकों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इनकी रही विशेष भूमिका

गरबा महोत्सव को सफल बनाने में समिति के आदित्य यादव, पीयूष मालवीय और आदित्य राजपूत के नेतृत्व में युवाओं की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य रूप से मांगीलाल यादव, योगेश मालवीय, नीलेश यादव, करण खत्री टीनू सागर, विकास, विक्की, ऋतिक, राजेश मीणा, आशीष पवार, सार्थक राणा, विशाल नागराज, सोनू शर्मा, सौरभ यादव, नयन, कार्तिक ठाकुर, गौरव, मुकेश पटेल, श्रीमन, योगेश, करण, शैलेंद्र राजपूत, हर्ष प्रधान, पंकज राय, विकास गौर, रवि, प्रियांशु, अभिषेक अस्थरे, अनुराग, गौतम, कुणाल, उदित नामदेव, अभिषेक प्रदीप पचौरी, जय यादव, अमन यादव और आदेश बनिया सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।