अकोदिया-बोलेई रोड पर दो सड़क हादसे, पति-पत्नी सहित तीन घायल-बाइक से टकराए कुत्ते, दूसरे हादसे में नीलगाय बनी दुर्घटना की वजह; घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

शुजालपुर के अकोदिया-बोलेई रोड पर शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। पहले हादसे में बाइक सवार दंपती की टक्कर सड़क पर अचानक आए कुत्तों से हो गई, जबकि दूसरे हादसे में नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार पत्रकार घायल हो गए। सभी घायलों का अकोदिया के निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

अकोदिया-बोलेई रोड पर दो सड़क हादसे, पति-पत्नी सहित तीन घायल-बाइक से टकराए कुत्ते, दूसरे हादसे में नीलगाय बनी दुर्घटना की वजह; घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

अजय राज केवट माही

प्रखर न्यूज व्यूज एक्सप्रेस भोपाल मध्य प्रदेश

अकोदिया-बोलेई रोड पर दो सड़क हादसे

कुत्तों से टकराई बाइक, पति-पत्नी घायल

ड्यूटी पर जा रहे आंगनवाड़ी दंपती हादसे का शिकार

नीलगाय सामने आने से बाइक सवार पत्रकार घायल

शुजालपुर अकोदिया-बोलेई रोड पर शुक्रवार को सड़क हादसों की दो घटनाएं सामने आईं। दोनों हादसों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अकोदिया के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

कुत्तों के टकराने से बाइक सवार दंपती घायल

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार , सुबह करीब 9 बजे बलवीर सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी कलावती कुशवाहा के साथ बाइक से , अकोदिया

से अपना कार्य करके झंडाखेड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अकोदिया-बोलेई रोड पर पेट्रोल पंप के सामने दो कुत्ते आपस में लड़ते हुए अचानक सड़क पर आ गए और उनकी बाइक से टकरा गए। इससे बाइक सवार दंपती संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में बलवीर सिंह कुशवाहा के सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कलावती कुशवाहा के सिर में चोट लगी। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों को संभाला और अकोदिया के निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

नीलगाय सामने आने से दूसरा हादसा

वहीं, दूसरे हादसे में सलसलाई निवासी पत्रकार किशोर नाथ राजगुरु बाइक से अकोदिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केवड़ा खेड़ी जोड़ पर अचानक नीलगाय सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें भी अकोदिया के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सड़क पर पशुओं की आवाजाही से हादसों का खतरा

दोनों घटनाओं में सड़क पर अचानक पशुओं के सामने आने से बाइक सवार दुर्घटनाओं का शिकार हुए। ग्रामीण और मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं सहित वन्यजीवों की आवाजाही वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और गति नियंत्रित रखने की जरूरत है, ताकि अचानक सामने आने वाली बाधाओं से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।