किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन सक्रिय, सहकारी समितियों पर वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

जनपद में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक और सभी उप जिलाधिकारियों ने विभिन्न सहकारी समितियों का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन सक्रिय, सहकारी समितियों पर वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

उरई में खाद वितरण की जांच करने उतरे अधिकारी, कैथेरी समिति में गड़बड़ी मिलने पर SDM ने खुलवाकर शुरू कराया वितरण

 किसानों को खाद के लिए न हो परेशानी, अधिकारियों को निर्देश

उरई । जनपद में किसानों को कृषि कार्यों के लिए समय से खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने विभिन्न सहकारी समितियों पर हो रहे खाद वितरण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और किसानों को खाद प्राप्त करने में हो रही सुविधाओं की जानकारी ली गई, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन का विशेष जोर है कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप नियमानुसार खाद उपलब्ध हो तथा वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे। डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी उरई सदर उत्तम कुमार तिवारी ने चार सहकारी समितियों पर डीएपी की हकीकत जानी मूल्य से अधिक धनराशि नहीं ली जा रही थी कैथेरी सहकारी समिति पर किसानों का वितरण नहीं किया जा रहा था जिसको उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने खुलवाकर वितरण शुरू कराया और स्पष्टीकरण मांगा अन्य समितियों में स्थिति ठीक पाई गई । सहकारी समितियों पर आने वाले किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि कार्यों में खाद की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए जिला प्रशासन किसानों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है। समय पर खाद मिलने से किसानों को फसलों की आवश्यक देखभाल करने और कृषि कार्यों को निर्धारित समय के अनुसार पूरा करने में मदद मिलती है। इसी उद्देश्य से सहकारी समितियों पर वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है, जिससे किसानों को राहत मिले और खेती-किसानी के कार्य प्रभावित न हों। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसानों को समय से कृषि निवेश उपलब्ध हो और उन्हें खाद के लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।