95 वर्षीय मुल्ला देवी की फरियाद पर स्वयं उनके घर पहुंचे जिलाधिकारी, उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं

उरई: 95 वर्षीय मुल्ला देवी की फरियाद पर स्वयं घर पहुंचे जिलाधिकारी समीर, उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं; चिकित्सक भेजकर कराया स्वास्थ्य परीक्षण, अधिकारियों को नियमित देखभाल के दिए निर्देश।

95 वर्षीय मुल्ला देवी की फरियाद पर स्वयं उनके घर पहुंचे जिलाधिकारी, उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं

जनसुनवाई में दर्द बयां करने पहुंची थीं 95 वर्षीय मुल्ला देवी, डीएम ने दिया था मदद का भरोसा।

 कांशीराम कॉलोनी स्थित घर पहुंचे जिलाधिकारी, भोजन बनाने के लिए उपलब्ध कराई आवश्यक खाद्य सामग्री।

बुजुर्ग महिला की खराब सेहत देख तत्काल भेजा चिकित्सक, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दिलाईं जरूरी दवाएं।

 उरई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार जरूरतमंदों, निराश्रितों एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक शासन की योजनाओं एवं सहायता का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए जिलाधिकारी समीर ने जनसुनवाई में मिली एक बुजुर्ग महिला की फरियाद पर स्वयं उनके घर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराई।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान 95 वर्षीय मुल्ला देवी अपनी समस्या लेकर पहुंची थीं। उन्होंने भर्राई आवाज में जिलाधिकारी को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनका कोई सहारा नहीं है और घर में भोजन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं है। बुजुर्ग महिला की बात सुनकर जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह परेशान न हों, जिला प्रशासन उनके साथ है और वह स्वयं उनके घर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराएंगे। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी समीर मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी स्थित मुल्ला देवी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग महिला का हालचाल जाना और उन्हें भोजन तैयार करने के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। सहायता मिलने पर मुल्ला देवी के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। इस पर उन्होंने तत्काल चिकित्सक को उनके घर भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा आवश्यक उपचार के लिए दवाएं उपलब्ध कराईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए तथा समय-समय पर उनका हालचाल लेते हुए जरूरत के अनुसार सहायता सुनिश्चित की जाए। यह पहल दर्शाती है कि जनसुनवाई केवल शिकायतों को सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की पीड़ा को समझकर उन्हें वास्तविक राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी है। जिला प्रशासन माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।